Media24Media.com: प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवात बिपरजोय की स्थिति की समीक्षा बैठक की

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवात बिपरजोय की स्थिति की समीक्षा बैठक की

Document Thumbnail

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात बिपरजोय से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की। चक्रवात बिपरजॉय के बृहस्‍पतिवार को गुजरात में सौराष्‍ट्र और कच्‍छ तट को पार करने की संभावना है। मौसम‍ विभाग ने चक्रवात के असर से एक सौ 25 से एक सौ 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है।


इनकी गति बढ़कर एक सौ 50 किलोमीटर तक जाने की भी आशंका है। बिपरजॉय के भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने के बाद मौसम विभाग ने सौराष्‍ट्र और कच्‍छ के तटवर्ती क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था।

गुजरात को लेकर अलर्ट जारी

इसके गंभीर रूप को देखते हुए मौसम विभाग ने गुजरात को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी सहित गुजरात के कई जिलों में इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है और यहां असर भी दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 15 जून तक सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय क्षेत्रों में मछली पकड़ने संबंधी गतिविधियों को पूरी तरह से रोकने की सलाह दी है और मछुआरों को 12 से 15 जून के बीच मध्य अरब सागर और उत्तरी अरब सागर तथा सौराष्ट्र-कच्छ तटों के पास नहीं जाने का निर्देश दिया है।

मुंबई में चक्रवात का दिखने लगा असर

मुंबई में खराब मौसम की वजह से उड़ानों पर असर पड़ा है। एयर इंडिया की कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। रनवे को बंद कर दिया गया है। एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि खराब मौसम की स्थिति और मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे 09/27 के अस्थायी रूप से बंद होने की वजह से एअर इंडिया की कुछ फ्लाइटों को रद्द किया गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.