Media24Media.com: नंद कुमार साय को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा , राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष बने

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नंद कुमार साय को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा , राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष बने

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नंद कुमार साय को कांग्रेस सरकार ने नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस पद के साथ उन्हें सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।


बीजेपी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व सांसद और आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने की जानकारी दी थी। बीजेपी छोड़ने के बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी।

कभी बीजेपी में प्रमुख आदिवासी चेहरा रहे नंद कुमार साय पहली बार 1977 में मध्य प्रदेश में तपकरा सीट (अब जशपुर जिले में) से जनता पार्टी के विधायक चुने गए थे। वे 1980 में बीजेपी की रायगढ़ जिला इकाई के प्रमुख चुने गए। वे 1985 में तपकरा से बीजेपी विधायक चुने गए। वह 1989, 1996 और 2004 में रायगढ़ से लोकसभा सदस्य और 2009 और 2010 में राज्यसभा सदस्य चुने गए। साय 2003-05 तक छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष और 1997 से 2000 तक मध्य प्रदेश बीजेपी प्रमुख रहे।

नवंबर 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वे छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के पहले नेता बने। साय 2017 में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के अध्यक्ष बने। मगर भाजपा की नीतियों से निराश होकर नंद कुमार साय कांग्रेस पार्टी में शामिल हो चुके हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.