Media24Media.com: हाथियों ने मचाया उत्पात , आधा दर्जन घरों को हाथियों ने किया क्षतिग्रस्त

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

हाथियों ने मचाया उत्पात , आधा दर्जन घरों को हाथियों ने किया क्षतिग्रस्त

Document Thumbnail

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मरवाही वन मण्डल के जंगलों में 5 हाथियों का जमावड़ा बना हुआ है. मंगलवार बीती रात को मरवाही के जंगलो में एक बार फिर इन हाथियों ने 4 से 5 घरों को नुकसान पहुंचाया है. हाथियों के कारण ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।


वन विभाग के कर्मचारी इन हाथियों पर निगरानी रख कर इन्हें इंसानी आबादी से दूर रखने का प्रयास कर रहे हैं. साथ ही स्थानीय ग्रामीण अपने घरों और फसलों से इन हाथियों को दूर करने के चक्कर में इन हाथियों के बेहद नजदीक पहुंच जा रहे हैं. ये हाथी करीब दो महीने से मरवाही के जंगलों में बने हुए हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.