Media24Media.com: CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप 21 जून तक रहेगी जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप 21 जून तक रहेगी जारी

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप कम होने नाम नहीं ले रहा है। दोपहर में तेज धुप और दिनभर चलने वाले गर्म हवाओं ने सभी को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में गर्मी का प्रकोप ज्यादा होगा। साथ ही लू चलने की संभावना है। कई जिलों में तापमान 42 डिग्री से ज्यादा रहने का अनुमान जताया है और लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। वहीं मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में अंधड के साथ हल्की बारीश होने की भी संभावना जताई है।


हालांकि अगर इस दौरान मानसूनी सक्रियता तेजी के साथ बढ़ी तो मानसून निर्धारित तिथि से पहले भी आ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी छत्तीसगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के आसार है, साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। गुरुवार को भी रायपुर में सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे रहे। तापमान में हुई बढ़ोतरी के चलते इन दिनों उमस भी बढ़ गई है।

रायपुर का अधिकतम तापमान इस सीजन में पहली बार गुरुवार को 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। प्रदेश भर में सक्ती सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी सक्ती का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 10 जून के बाद से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार बने हुए है, साथ ही तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने बताया कि इस वर्ष केरल में ही आठ दिन विलंब से मानसून आया है, इसके चलते प्रदेश में भी आठ दिन विलंब होना संभावित है।

इस वर्ष बीते 30 वर्षों में पहली बार देखने को मिला है कि छत्तीसगढ़ में लू नहीं चली है। इसके साथ ही इस बार भले ही तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन उमस व गर्मी ने लोगों को हलाकान कर दिया है।मार्च और अप्रैल का महीना तो नहीं तपाया,लेकिन मई के दूसरा पखवाड़ा तपाने वाला रहा। अब जून में भी तपिश और ज्यादा बढ़ गई है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.