Media24Media.com: CG News : पेड़ से लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश, हत्या की आशंका

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG News : पेड़ से लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश, हत्या की आशंका

Document Thumbnail

गरियाबंद। कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े की फांसी पर लटकती लाश मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। दोनों के मुंह से खून भी बह रहा था। इसलिए पुलिस इसे हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।


साईं मंदिर से लगे चितवा डोंगरी के पेड़ पर दोनों लाश फंदे से लटकती पाई गई है। दोनों की उम्र 14 से 15 वर्ष बताई जा रही है। दोनों आमदीपारा के रहने वाले थे। वहां से गुजर रहे गांव वालों ने दोनों की लाश देखी फिर तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने कहा कि लाश करीब 24 घंटे पुरानी होने का अनुमान है।

गरियाबंद कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। दोनों के मुंह और नाक से खून बह रहा था, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों को मार कर टांग दिया गया होगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.