Media24Media.com: BIG NEWS : सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, स्टेशन पर मची अफरातफरी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BIG NEWS : सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, स्टेशन पर मची अफरातफरी

Document Thumbnail

भुवनेश्वर ओडिशा के बेहरामपुर स्टेशन पर सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। तेजी से उठते धुएं का पता चलने के बाद लोगों को ओडिशा के बेरहामपुर स्टेशन पर उतरने के लिए कहा गया।


आग ट्रेन के बी-5 कोच में लगी। बेरहामपुर रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो यात्रियों ने एसी कोच से धुआं निकलते देखा। रेलवे अधिकारियों द्वारा आग लगने की सूचना के बाद दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे। 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया गया।

लोगों के जेहन से बालासोर में हुए रेल हादसे का डर है। बता दें कि शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे कई डिब्बे बगल के ट्रैक पर पटरी से उतर गए। इसके बाद, यशवंतपुर से हावड़ा जा रही हावड़ा एक्सप्रेस तेज गति से प्रभावित डिब्बों से टकरा गई और पटरी से उतर गई। हादसा में 275 लोगों की जान चली गई और 1000 से अधिक लोग घायल हैं।



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.