Media24Media.com: स्टेशन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label स्टेशन. Show all posts
Showing posts with label स्टेशन. Show all posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 103 अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित 103 स्टेशनों का लोकार्पण किया। इन स्टेशनों में छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, भिलाई, उरकुरा और अंबिकापुर स्टेशन भी शामिल है।

इस अवसर पर उरकुरा के रेल्वे स्टेशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे राज्यपाल रमेन डेका बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने लगभग 10 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित उरकुरा स्टेशन का विधिवत लोकार्पण किया। स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं, आकर्षक डिजाइन और सांस्कृतिक वातावरण के साथ यात्रियों के लिए विशेष अनुभव के रूप में तैयार किया गया है।

अमृत भारत स्टेशन के लोकार्पण अवसर पर राज्यपाल डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल्वे एक अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना केवल यात्री सुविधाओं के उन्नयन तक सीमित नहीं है बल्कि यह विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि रेल्वे अब केवल यातायात का माध्यम नहीं बल्कि नये भारत की गतिशील अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुकी है। राज्यपाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में इस समय 35 हजार करोड़ रूपये से अधिक की रेवले परियोजनाएं संचालित है और वर्ष 2025-26 के बजट में राज्य को 6925 करोड़ रूपए का ऐतिहासिक आबंटन प्राप्त हुआ है। यह केंद्र सरकार की राज्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

डेका ने कहा कि स्टेशनों के विकसित होने से छत्तीसगढ़ में पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक समन्वय को नई ऊंचाई मिलेंगी। विशेष रूप से जनजातीय, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए रेल्वे एक विकास की मजबूत कड़ी बनकर उभरेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री और भारतीय रेल्वे का छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आभार प्रकट किया और विश्वास व्यक्त किया कि अमृत भारत स्टेशन सामाजिक, आर्थिक प्रगति में उत्प्रेरक की भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित रेल परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह हमारे राज्य के लिए बहुमूल्य उपहार है।

रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रेल्वे हमारे देश की जीवन रेखा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों का विकास हो रहा है। जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा 1680 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए है। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने दिया। रेल्वे द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गुरू खुशवंत साहेब, सुनील सोनी एवं अन्य जनप्रतिनिधि, रेल्वे के डीआरएम, एडीआरएम अन्य अधिकारी तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन रेल्वे मंडल रायपुर के डीआरएम दयानंद ने किया।

प्रधानमंत्री करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई 2025 को प्रातः09:30 बजे वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन स्टेशनों का उन्नयन यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 


अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में कुल 1337 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिनमें से 103 स्टेशन अब पूरी तरह तैयार हैं। इनमें छत्तीसगढ़ राज्य के 05 स्टेशन शामिल हैं, जिसमें बिलासपुर मंडल के अम्बिकापुर स्टेशन, रायपुर मंडल के उरकुरा भिलाई एवं भानुप्रतापपुर स्टेशन तथा नागपुर मंडल के डोंगरगढ़ स्टेशन शामिल हैं।

इन स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप दिया गया है। इन स्टेशनो के सुविधाओं में भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक फसाड, हाई मास्ट लाइटिंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, मॉर्डन टॉयलेट, दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप, प्लेटफॉर्म शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले शामिल हैं। साथ ही, स्थानीय लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को भी स्टेशन डिज़ाइन में स्थान दिया गया है।

BIG NEWS : सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, स्टेशन पर मची अफरातफरी

No comments Document Thumbnail

भुवनेश्वर : ओडिशा के बेहरामपुर स्टेशन पर सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। तेजी से उठते धुएं का पता चलने के बाद लोगों को ओडिशा के बेरहामपुर स्टेशन पर उतरने के लिए कहा गया।


आग ट्रेन के बी-5 कोच में लगी। बेरहामपुर रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो यात्रियों ने एसी कोच से धुआं निकलते देखा। रेलवे अधिकारियों द्वारा आग लगने की सूचना के बाद दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे। 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया गया।

लोगों के जेहन से बालासोर में हुए रेल हादसे का डर है। बता दें कि शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे कई डिब्बे बगल के ट्रैक पर पटरी से उतर गए। इसके बाद, यशवंतपुर से हावड़ा जा रही हावड़ा एक्सप्रेस तेज गति से प्रभावित डिब्बों से टकरा गई और पटरी से उतर गई। हादसा में 275 लोगों की जान चली गई और 1000 से अधिक लोग घायल हैं।



ट्रेन हादसा : शिवनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ स्टेशन के यार्ड में आज तड़के कोरबा से इतवारी जा रही शिवनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के समय ट्रेन की गति बहुत धीमी थी, इसलिए यात्रियों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक मनिंदर उत्तपल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राहत दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गया। चूंकि घटना के समय शिवनाथ एक्सप्रेस डोंगरगढ़ स्टेशन के पास यार्ड में चल रही थी, इसलिए मुख्य रेललाइन बहुत अधिक समय के लिए बाधित नहीं हुई। 



हालांकि, इस घटना के कारण सात से अधिक ट्रेनों का परिचालन कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। राहत दल के कर्मचारियों ने पटरी से उतरे डिब्बों के यात्रियों को स्लीपर कोच में पहुंचाया। इसके बाद ट्रेन को वापस राजनांदगांव से नागपुर के लिए रवाना किया गया। इस बीच, बिलासपुर रेलमंडल के हिमगिर स्टेशन पर चौथी रेललाइन के  लिए नान-इंटरलॉकिंग का कार्य बीते इक्कीस अगस्त से चल रहा है। यह कार्य उनतीस अगस्त तक चलेगा। इस वजह से पच्चीस अगस्त को वलसाड से चलने वाली वलसाड-पुरी एक्सप्रेस और अट्ठाईस अगस्त को पुरी से चलने वाली पुरी-वलसाड एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.