Media24Media.com: लाचार गाय की सेवा में लगे हैं पीपला फाउंडेशन के सेवाभावी सदस्य

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लाचार गाय की सेवा में लगे हैं पीपला फाउंडेशन के सेवाभावी सदस्य

Document Thumbnail

आरंग। दान, दया और धर्मनगरी आरंग में सेवाभावी संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन नियमित सेवाकार्य कर रहे हैं। यहां की मिट्टी में यह विशेषता सहज ही देखने,सुनने को मिलती है।  सेवाभावी सामाजिक संगठन पीपला फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा नगर में निरंतर रचनात्मक कार्यों के साथ-साथ निःस्वार्थ भाव से सेवा का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है। नगर में जगह-जगह जल पात्र रखकर भीषण गर्मी में मूक पशुओं को शुद्ध पेयजल पिलाया जा रहा है। 


वहीं लोगों के प्यास बुझाने नगर में वाटर कूलर लगाकर प्रतिदिन हजारों लीटर जल की आपूर्ति कर रहे हैं। रेलवे फाटक के समीप राहगीरों के लिए छांव का इंतजाम किया गया है। जहां चिलचिलाती धूप में राहगीर थोड़ा विश्राम कर पा रहे हैं। नगर में जगह-जगह रोपित पेंड पौधे की प्रतिदिन सिंचाई सहित नगर के मुक्तिधाम की नियमित साफ सफाई कर रहे हैं। तो वहीं इन दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गाय की दिन रात सेवा में लगे हुए हैं। समय-समय पर पहुंचकर लाचार बेबस गाय के लिए चारा व पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। 

पशु चिकित्सकों के साथ स्वयं उपस्थित होकर उपचार करा रहे हैं।नगर में पीपला फाउंडेशन के नि:स्वार्थ सेवाभाव की सर्वत्र सराहना हो रही है। फांऊडेशन के संयोजक महेन्द्र पटेल ने बताया आठ दस दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात ट्रक ने एक गाय को ठोकर मार दिया जिससे गाय के आगे और पीछे के एक-एक पैर टूट गया है। एक पैर की हड्डियां तक बाहर निकल आया है। तीन दिन तक गाय भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में सड़क पर पड़ी रही। 

फांऊडेशन के सदस्यों को जानकारी मिलने पर त्वरित पहुंचकर गाय को अंधियार खोप तालाब किनारे एक बरगद के छांव में रखकर उपचार कराया जा रहा है। वहीं प्रतिदिन  फांऊडेशन के संरक्षक अजय कांकरिया,अध्यक्ष दूजेराम धीवर,संयोजक महेन्द्र पटेल,सक्रिय सदस्य संजय मेश्राम, रमेश देवांगन, कोमल लाखोटी, प्रतीक टोंड्रे, मोहन सोनकर, बसंत साहू,रोशन चंद्राकर, होरीलाल पटेल, अभिमन्यु साहू,भागवत जलक्षत्री,देव जलक्षत्री, राकेश जलक्षत्री आदि लोग गाय को चारा पानी देकर, उपचार की व्यवस्था कर रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.