Media24Media.com: पर्यटन को बढ़ावा देने ’देखो बस्तर सीजन-2 बस्तर ऑन बाइक’ का हुआ आयोजन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पर्यटन को बढ़ावा देने ’देखो बस्तर सीजन-2 बस्तर ऑन बाइक’ का हुआ आयोजन

Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग प्राकृतिक सौंदर्य और संपदा से भरपूर है। छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों को विश्व स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने विशेष प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बस्तर के पर्यटन को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ एवं सीमावर्ती राज्यों से 60 राइडर्स का मोटर बाइक सर्किट तैयार कर ’देखो बस्तर सीजन 2-बस्तर ऑन बाइक’ आयोजन 18 और 19 जून को किया गया।

यह आयोजन कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, जिला प्रशासन बस्तर एवं स्थानीय सहयोगी संस्थाओं के मदद से किया गया। समापन कार्यक्रम में सांसद बस्तर दीपक बैज शामिल हुए। उन्होंने बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता एवं सांस्कृतिक विरासत को अतुलनीय बताते हुए राइडर्स को बस्तर को विश्व पटल तक पहुंचाने की अपील की। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक धम्मशील गणवीर ने बताया कि बस्तर ऑन बाइक का मुख्य उद्देश्य राइडर्स के माध्यम से बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता एवं पहुंच मार्ग, सड़कें, सुविधाएं पर्यटकों को दिखाना और पर्यटन को बढ़ावा देना है।

राइडर्स 18 जून को दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर से देखो बस्तर राइड का प्रारंभ करते हुए कुरंदी, गुमलवाड़ा, कोलेंग होते हुए तीरथगढ़ पहुंचे। इसके बाद 19 जून को वे तीरथगढ़ से कटेकल्याण होते हुए दंतेवाड़ा, बारसूर, कोरलापल के रास्ते चित्रकोट पहुंचे। इस आयोजन के समापन समारोह में 19 जून को छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु एक कार्यशाला का भी आयोजन किया। कार्यशाला में विजय शर्मा ने मिलेट्स जैसे कोदो, कुटकी, रागी आदि के फायदे एवं पकवानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.