Media24Media.com: केंद्र सरकार अनुमति दे तो एथेनॉल बनाने छत्तीसगढ़ सरकार रबी सीजन का धान खरीदने तैयार - रामबिलास

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

केंद्र सरकार अनुमति दे तो एथेनॉल बनाने छत्तीसगढ़ सरकार रबी सीजन का धान खरीदने तैयार - रामबिलास

Document Thumbnail

महासमुंद। किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास साहू ने यहां आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसान हितैषी है। छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास का नया अध्याय लिख रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग रबी सीजन के धान को समर्थन मूल्य में खरीद सकते हैं। इसमें केंद्र सरकार रोड़ा अटका रही है। छत्तीसगढ़ को एथेनॉल बनाने की एनओसी दे दें, तो सरकार को रबी सीजन का धान भी समर्थन मूल्य में खरीदने में कोई अड़चन नहीं है।

उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी किसान कांग्रेस को मिली है। इसके लिए किसान जोड़ो यात्रा की गई। अब गांव- गांव तक, किसानों तक कैसे पहुंचे? इस पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अब गांव-गांव में किसान सहयोग समिति का गठन करेंगे। आज महासमुंद जिले में किसान कांग्रेस संगठन के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई। बड़गांव निवासी महेंद्र सोनवानी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस साल बढ़े हुए समर्थन मूल्य के साथ 2800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी किसानों से की जाएगी। 20 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जाएगी।

एक सवाल के जवाब में कांग्रेस सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार के मामलों पर कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा 15 साल तक भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में लिप्त रही। इसलिए जनता ने घर बैठा दिया। तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को कहना पड़ा था कि कार्यकर्ता कमीशन लेना बंद कर दें तो सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई थी। प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से किसान कांग्रेस नेता अभिषेक मिश्रा, कांग्रेस महासमुंद जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, किसान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन, महेंद्र सोनवानी जिलाध्यक्ष, गौरीशंकर पांडे प्रभारी महासचिव आदि उपस्थित थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.