Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में फिर स्कूल में लगेंगे ताले! एक लाख सहायक शिक्षक करेंगे हड़ताल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में फिर स्कूल में लगेंगे ताले! एक लाख सहायक शिक्षक करेंगे हड़ताल

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक संघ एक बार फिर से हड़ताल करने जा रहे है। एक लाख सहायक शिक्षक जॉइनिंग डेट से सैलरी की मांग को लेकर राजधानी के तूता प्रदर्शन स्थल पर हड़ताल करेंगे। ये हड़ताल 8 या 9 जून से शुरू होगी। हड़ताल को लेकर सहायक शिक्षकों ने आज एक बैठक राखी थी। बैठक में हड़ताल को लेकर चर्चा की गई।


मालूम हो कि इससे पहले सहायक शिक्षक संघ ने अपने लंबित मांगों को लेकर नवंबर में 18 दिनों तक हड़ताल किये थे। 29 नवम्बर को सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों से स्कूली बच्चों के अध्ययन-अध्यापन का नुकसान न होने देने की समझाइश दी थी। मुख्यमंत्री की समझाइश पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सहर्ष हड़ताल वापस लेने की घोषणा की थी।

इसके बाद छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले 6 फरवरी से हड़ताल शुरू हुई थी और 11 फरवरी को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा की थी। सीएम बघेल से मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिलने के बाद फेडरेशन ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया था। हालांकि जिलावार क्रमिक हड़ताल जारी रखने की भी बात मनीष मिश्रा ने कही थी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.