Media24Media.com: गोठान पर बवाल और सियासत जारी , अमर अग्रवाल बोले राज्य सरकार ने गौठानो को भ्रष्टाचार का माध्यम बना दिया है

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गोठान पर बवाल और सियासत जारी , अमर अग्रवाल बोले राज्य सरकार ने गौठानो को भ्रष्टाचार का माध्यम बना दिया है

Document Thumbnail

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ में गोठान पर बवाल और सियासत जारी है इसी बीच भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा गौठानो की हकीकत को उजागर करने हेतु "चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान" चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अमर अग्रवाल के नेतृत्व में ग्राम चोरहा देवरी एवं ग्राम अकलतरी के गौठानो का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान गौठानो में भारी मात्रा में अव्यवस्था पाई गई गौठानो में ना ही कोई गाय थी और ना ही कोई चारा मिला इसके साथ ही ,ना ही बाउंड्री वाल की कोई उचित व्यवस्था थी ।

निरीक्षण के पाश्चात पत्रकारों से चर्चा के दौरान अमर अग्रवाल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश सरकार सरकार ने भ्रष्टाचार की सीमा पार कर दी है गौ माता के नाम पर राज्य में खुलेआम हज़ारों करोड़ का भ्रष्टाचार कर रखा है।उन्होंने कहा कि गौठानो में ना ही गौ माता है और ना ही उनके चारे की कोई व्यवस्था नहीं है बाउंड्री वाल है भी की नहीं पता नहीं चल पा रहा। निरीक्षण के दौरान बेलतरा विधायक रजनीश सिंह एवं अन्य उपस्थित थे। 


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.