Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में जुआरी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में दो नाम लिखकर दे दी जान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में जुआरी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में दो नाम लिखकर दे दी जान

Document Thumbnail

भिलाई : भिलाई में जुआ खेलने के आदी युवक ने कर्ज अधिक हो जाने के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। उसमें उसने उन दो लोगों का नाम लिखा है, जो कर्ज को लेकर उसके ऊपर दबाव बना रहे थे। पुरानी भिलाई पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पुरानी भिलाई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि भिलाई तीन नगर निगम के वार्ड 40 गनियारी निवासी यशवंत अशोक साहू (50 वर्ष) ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम को घटनास्थल भेजा गया। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में उसने रायपुर के रहने वाले संदीप जैन और पप्पू नाम के युवकों का नाम लिखा हुआ है। पुलिस के मुताबिक यशवंत साहू आदतन जुआरी था। उसने संदीप और पप्पू से कर्ज लिया था, जिसे जुआ में हार गया था। उस कर्ज को लेने के लिए वे दोनों उसके ऊपर दबाव बना रहे थे। अधिक दबाव डालने पर उसने सुसाइड नोट छोड़कर खुदकुशी कर ली।

तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

यशवंत साहू की तीन बेटियां है। उनके सिर से पिता का साया उठ गया है। बेटियों ने पुलिस को बताया कि यशवंत रोज सुबह जाता था। मंगलवार को काफी देर से उठने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके कुछ देर बाद फिर उन लोगों ने दरवाजा खटखटाकर आवाज दी। जब वो नहीं उठा तो उन्होंने कमरे के अंदर झांक कर देखा तो यशवंत फांसी पर लटका हुआ था।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.