Media24Media.com: छत्तीसगढ़ : जंगल में कई टुकड़ों में मिली कॉलेज छात्रा की लाश , जांच में जुटी पुलिस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ : जंगल में कई टुकड़ों में मिली कॉलेज छात्रा की लाश , जांच में जुटी पुलिस

Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बालोद के भोला पठार गांव के जंगल में युवती की लाश मिली है. ये लाश संदिग्ध अवस्था में और कई टुकड़ों में मिली है। पेड़ की डाली पर दुपट्टे के फंदे पर युवती की लाश लटकती पाई गई। शव के पास युवती की सेंडल, लेडीस बैग, पानी की बोतल और मोबाईल मिला है। वहीं एक पेड़ की पतली सी डंगाली में दुपट्टे के फंदे से लटकती युवती के सिर के बाल मिले हैं. साथ ही कई टुकड़ों में हाथ और कंकाल इधर-उधर बिखरे पड़े है. जिसे पुलिस ने जांच के बाद सभी अवशेषों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार,  एक महीने से युवती घर से गायब थी. जिसे लेकर परिजन ने गुरुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई हुई है। बैग में मिले प्रवेश पत्र के अनुसार युवती का नाम कविता है. जो कि मां बहादुर कलारिन कॉलेज गुरुर की छात्रा है। शव करीब 1 महीना पुराना बताया जा रहा है. जिसे जंगली जानवरों ने छित्रविछित्र कर दिया है। इस मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मामले को लेकर बालोद एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि भोला पठार गांव में लाश होने की सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की. जिसमें पुलिस को कंकाल मिला। प्रथम दृष्टया ये युवती का कंकाल बताया जा रहा है. इसके अलावा पुलिस ने मौके से अन्य चीजें भी बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.