Media24Media.com: मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव, अर्जुन राम मेघवाल बने नए कानून मंत्री

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव, अर्जुन राम मेघवाल बने नए कानून मंत्री

Document Thumbnail

 दिल्ली। मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव किए जाने की सूचना है। किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) को कानून मंत्री पद से हटा लिया गया है। उनके स्थान पर अर्जुन राम मेघवाल को नया कानून मंत्री बनाया गया है। किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) को अर्थ एंड साइंस मंत्रालय (पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय) सौंपा गया है। राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुन राम मेघवाल को अपने मौजूदा विभागों के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।


कौन हैं अर्जुन मेघवाल

अर्जुन मेघवाल बीकानेर से भाजपा के सांसद हैं। वे साल 2009 से ही यहां सांसद बने हुए हैं। उनका जन्म बीकानेर के किस्मिदेसर गांव में हुआ था। उन्होंने बीकानेर स्थित डूंगर कॉलेज से बीए।एलएलबी की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने यहीं से आर्ट्स में मास्टर्स की डिग्री ली। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे फिलीपींस विश्वविद्यालय चले गए जहां से उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की थी। इसके बाद वे राजस्थान कैडर में बतौर आईएएस अधिकारी भी रह चुके हैं।

मेघवाल साल 2009 से बीकानेर लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्हें साल 2013 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी मिला था। मई 2019 में उन्हें भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री बनाया गया था। इसके बाद अब 18 मई 2023 को उन्हें कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिया गया है।

अभी होंगे और बदलाव

कहा जा रहा है कि मोदी कैबिनेट (Kiren Rijiju) में बदलाव की चर्चा लंबे समय से हो रही है। इसकी नींव तभी पड़ गई थी। जब पीएम मोदी ने सभी मंत्रालयों से अपने कामों और उपलब्धियों पर रिपोर्ट मांगी थी। इस तरह के बदलाव को साल 2024 के आम चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मोदी सरकार चुनावों से पहले सभी समीकरणों को गांठने के लिए बदलाव कर सकती है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.