Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

निखिलकांत साहू के जन्मदिन पर जनसेवा आम लंगर का आयोजन

Document Thumbnail
महासमुंद। 1 मई (मजदूर दिवस) तथा भाचा निखिलकांत साहू के जन्मदिन को सेवा व समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए आज स्थानीय नेहरू चौक में जिला युवा कांग्रेस औऱ जिला Nsui के द्वारा जनसेवा आम लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें राहगीरों को शरबत व पुलाव भात वितरण किया गया। 

 
इस दौरान हजारो लोगों ने स्वल्पाहार किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि युकां प्रदेश महासचिव श्री साहू ने अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों को किसी भी प्रकार का शुभकामना संदेश आदि संबंधित बैनर पोस्टर नहीं लगाने तथा उक्त राशि को जरूरतमंदों के सेवा व सहयोग में खर्च करने की अपील की थी। इसी के तहत उनके समर्थकों ने जनसेवा समर्पित आम लंगर का आयोजन नेहरू चौक में किया. साथ ही समर्थकों द्वारा लंगर के पंडाल में "महासमुंद विधानसभा के भाचा" नाम से बैनर लगाया गया।
 
 इस दौरान बड़ी संख्या में श्री साहू के समर्थक व युकां पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर युका जिलाध्यक्ष जसमीत बादल मक्कड़,Nsui जिलाध्यक्ष शहबाज़ राजवानी, कान्हा प्राधान, रत्नेश साहू,शुभम चंद्राकार, दामू साहू,वैभव मिश्रा,अब्दुल सुफियान, पुष्कर साहू,आकाश लहरे,हेमंत सिन्हा,हिमांशु निर्मलकर, युवराज कन्नौजे,आशीष सिक्का, मार्शल कश्यप,विशाल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.