Media24Media.com: प्रधानमंत्री की सभा में धमाका, बाल-बाल बची की जान, पूर्व पीएम की हुई थी हत्या

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रधानमंत्री की सभा में धमाका, बाल-बाल बची की जान, पूर्व पीएम की हुई थी हत्या

Document Thumbnail

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर स्मोक बम से हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, वह एक सभा में भाषण दे रहे थे। पुलिस ने मौके से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जापानी मीडिया के अनुसार शनिवार को वाकायामा शहर में एक बाहरी भाषण के दौरान जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा के पास एक पाइप जैसी वस्तु फेंकी गई थी।


बता दें ​कि इससे पहले जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की अभियान भाषण देते समय हत्या कर दी गई थी। यह घटना ठीक नौ महीने बाद सामने आई है। जापान अगले महीने हिरोशिमा में सात (जी7) नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है।

जापान मीडिया जिजी के हवाले से बताया कि फुमियो किशिदा पर जानलेवा हमला तब हुआ है, जब वह सभा में अपना भाषण दे रहे थे। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने बताया कि घटनास्थल पर विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और किशिदा को घेरे में लेते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। पुलिस ने मौके से एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.