Media24Media.com: मातृ शक्ति के नाम होगा कांग्रेस का सम्मेलन , कल पहली बार बस्तर आएंगी प्रियंका गांधी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मातृ शक्ति के नाम होगा कांग्रेस का सम्मेलन , कल पहली बार बस्तर आएंगी प्रियंका गांधी

Document Thumbnail

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर हैं . अपनी यात्रा के दौरान गांधी एक जनसभा और एक भव्य महिला संगोष्ठी को संबोधित करेंगी।कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि पार्टी के तीन महासचिवों को प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है और वह बस्तर की महिलाओं में खुद के लिए खड़े होने की ताकत पैदा करेंगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी के तीन महासचिवों को प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है और वह बस्तर की महिलाओं में खुद के लिए खड़े होने की ताकत पैदा करेंगी।


ट्रैफिक को लेकर ये किये गये खास इंतजाम

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस दौरान बस्तर प्रवास पर रहेंगे। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा जगदलपुर शहर में पार्किंग की नयी व्यवस्था की है। लालबाग मैदान और वीर सावरकर भवन ग्राउण्ड़ मैदान को व्ही.आई.पी. पार्किंग के लिए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा मुख्य कार्यक्रम स्थल लालबाग मैदान के समीप कुम्हड़ाकोट में पार्किंग क्रमांक-01 निर्धारित किया गया है।

वहीं पार्किंग क्रमांक-02 गणपति रिर्साट के सामने बस्तर की ओर से आने वाली गाड़ीयों जिसमें बकावण्ड़, बस्तर, कोडागांव, नारायणपुर, कांकेर के लिए नियत किया गया है। इसी प्रकार पार्किंग क्रमांक-03 आनंद ढाबा के पास में बकावण्ड, कांकेर, कोडांगांव, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, तोकापाल, दरभा, बास्तानार के लिए निर्धारित किया गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.