Media24Media.com: CM बघेल हुए दावत-ए-इफ्तार में शामिल, लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CM बघेल हुए दावत-ए-इफ्तार में शामिल, लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में दो समुदायों में खूनी संघर्ष पर सीएम भूपेष बघेल ने कहा कि जो घटना घटी है वह नहीं होनी चाहिए थी. दो बच्चों की लड़ाई है और एक नौ जवान की हत्या हो गई, जो शिकायतें मिली है, उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन की पूरी नजर टिकी हुई है. लोगों से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें.


साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेता प्रतिपक्ष के पत्र के जवाब को लेकर कहा कि अभी पत्र मुझे मिले नहीं हैं, जब मिलेंगे तब जवाब जरूर दूंगा. वहीं सचिन पायलट के अपने ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने को लेकर कहा कि अशोक गहलोत सुलझे हुए नेता हैं, ऐसे बहुत से मामले आए हैं, अशोक गहलोत सुलझा लेंगे.

वहीं सीएम भूपेश बघेल रायपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित दावत-ए- इफ्तार में शामिल हुए. सीएम बघेल ने कहा कि रमजान का 17वां रोजा बहुत पवित्र होता है. रोजा रखने वालों को बधाई और शुभकामनाएं दी.




Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.