Media24Media.com: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर मुख्यमंत्री बघेल करेंगे श्रमवीरों का सम्मान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर मुख्यमंत्री बघेल करेंगे श्रमवीरों का सम्मान

Document Thumbnail

मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 47.12 करोड़ श्रमिकों के खातों में ट्रांसफर करेंगे


रायपुर । अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 01 मई के अवसर पर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल लगभग एक लाख श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 47.12 करोड़ रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में राशि का अंतरण और आरंग और पाटन में श्रमिक सहायता केन्द्र का शुभारंभ भी करेंगे।

साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किए जा रहे श्रम सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए श्रमिक हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों का सम्मान भी किया जाएगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के विकास में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए मुख्यमंत्री बघेल की मंशा के अनुरूप श्रमिक दिवस के दिन श्रम के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने प्रदेश में बोरे-बासी तिहार का भी आयोजन किया जा रहा है।

श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार श्रम सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अतर्गत 83086 हितग्राहियों को 22.76 करोड़ रूपए छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक मंडल अंतर्गत 11542 हितग्राहियों को 20.83 करोड़ रूपए, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल अतर्गत 6457 हितग्राहियों को 3.09 करोड़ रूपए तथा कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं अंतर्गत 50 बीमित व्यक्ति को चिकित्सा हितलाभ राशि 44.55 लाख रूपए इस प्रकार कुल 101135 हितग्राहियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 47.12 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की जाएगी।

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.