Media24Media.com: CG-NEWS : खदान में मिट्‌टी धसकने से 3 महिलाओं समेत चार की मौत, कई जख्मी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG-NEWS : खदान में मिट्‌टी धसकने से 3 महिलाओं समेत चार की मौत, कई जख्मी

Document Thumbnail

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर है। दबे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। मामला खड़गवा थाना क्षेत्र का है।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां विकासखण्ड स्थित बंजारीडांड में हुए हादसे में मृतकजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक,खड़गवा विकासखंड स्थित बंजारीडांड के मौहारी पारा रोड लोहरिया नदी में आज शाम छह बजे छूही माटी खुदाई का काम किया जा रहा था। इस दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और काम करने वाले मजदूर उसमे धंस गए। घटना में 4 की मौत हो गई है, जिनका शव बरामद कर लिया गया है। कुछ और लोग भी इस हादसे में दब गए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। जेसीबी से रेस्क्यू कार्य चालू है और भी शव बरामद होने की आशंका। घटना स्थल पर कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। मृतकों के शवों को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल बैकुंठपुर भेजा गया है।

मृतकों में…

1 पूजा पिता रन सिंह गोंड निवासी पोंटेडांड
2 रामसुंदर पिता रामदास पोंटेडांड
3 मनमति पति शिवकुमार गोंड निवासी गड़तर
4 मीरा बाई पति अमर सिंह निवासी गड़तर

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.