Media24Media.com: रेस्क्यू

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रेस्क्यू. Show all posts
Showing posts with label रेस्क्यू. Show all posts

छत्तीसगढ़ में माइंस में मिट्टी धंसने से 3 लोगों की मौत, दो का हुआ रेस्क्यू

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में SECL की दीपका कोयला खदान में मिट्टी धंसने से 5 लोग दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेस्क्यू अभियान शुरु किया गया। सुबह तक चले रेस्क्यू में दो लोग सुरक्षित निकाले गए, लेकिन 3 लोगों को नहीं बचाया जा सका।


बताया जा रहा है कि, हरदीबाजार थाना क्षेत्र के दीपका खदान के सुवाभोडी गांव में बम्हनी कोना निवासी 5 युवक गुरुवार दोपहर 3 बजे कोयला चोरी करने गए थे। तभी अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा धंसक कर उनके ऊपर आ गिरा। खबर मिलते ही बचाव दल ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

पहले मलबे में दबे दो युवकों प्रदीप पोर्ते (18 वर्ष) और शत्रुघ्न कश्यप (23 वर्ष) को बाहर निकाला गया। वहीं, एक किशोर लक्ष्मण ओढ़े (17 वर्ष) खदान के नीचे गहराई में घायल हालत में मिला। शुक्रवार तड़के उसे भी बाहर निकाला गया। प्रशासन ने माइंस में रात भर रेस्क्यू चलाया। इस दौरान कलेक्टर, एसपी समेत तमाम अधिकारी रात भर डंट रहे। माइंस से दो युवकों को सुरक्षित तो तीन लोगों के शव निकाले गए हैं।

इस हादसे में प्रदीप पोर्ते (18 वर्ष), लक्ष्मण ओढ़े (17 वर्ष), शत्रुघ्न कश्यप (27 वर्ष) और लक्ष्मण मरकाम की मौत हो गई। लक्ष्मण मरकाम ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। वहीं, अमित कुमार (17 वर्ष) और लक्ष्मण ओढ़े को सुरक्षित निकाल लिया गया है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार में भर्ती कराया गया है। पांचों एक ही गांव के रहने वाले थे।


CG-NEWS : खदान में मिट्‌टी धसकने से 3 महिलाओं समेत चार की मौत, कई जख्मी

No comments Document Thumbnail

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर है। दबे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। मामला खड़गवा थाना क्षेत्र का है।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां विकासखण्ड स्थित बंजारीडांड में हुए हादसे में मृतकजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक,खड़गवा विकासखंड स्थित बंजारीडांड के मौहारी पारा रोड लोहरिया नदी में आज शाम छह बजे छूही माटी खुदाई का काम किया जा रहा था। इस दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और काम करने वाले मजदूर उसमे धंस गए। घटना में 4 की मौत हो गई है, जिनका शव बरामद कर लिया गया है। कुछ और लोग भी इस हादसे में दब गए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। जेसीबी से रेस्क्यू कार्य चालू है और भी शव बरामद होने की आशंका। घटना स्थल पर कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। मृतकों के शवों को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल बैकुंठपुर भेजा गया है।

मृतकों में…

1 पूजा पिता रन सिंह गोंड निवासी पोंटेडांड
2 रामसुंदर पिता रामदास पोंटेडांड
3 मनमति पति शिवकुमार गोंड निवासी गड़तर
4 मीरा बाई पति अमर सिंह निवासी गड़तर

 

मुख्यमंत्री ने रमदहा जलप्रपात में हुए हादसे पर दुःख व्यक्त किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमदहा जलप्रपात में हुए हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है साथ ही मुख्यमंत्री ने कोरिया कलेक्टर को रेस्क्यू ऑपरेशन पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। ज्ञातव्य है कि रमदहा जलप्रपात के बाहर बोर्ड में स्पष्ट चेतावनी लिखी है कि यहां नहाना सख्त मना है। इसके बाद भी परिवार वहां नहाने गया था। इन लोगों के द्वारा चेतावनी बोर्ड का पालन नहीं किया गया था।



उल्लेखनीय है कि आज रमदहा जलप्रपात में बैकुंठपुर मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर में एक दुखद हादसा हुआ है, जिसमें मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के 7 लोग पानी में डूब गए, जिसमें से 2 को बाहर निकाल लिया गया है, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है, जिसमें से एक की मृत्यु हो गयी है। दूसरे की हालत अभी सही है। शेष 5 लोगों की तलाश जारी है। सभी मध्यप्रदेश के निवासी हैं। पुलिस प्रशासन की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है। इन लोगों के परिवार से भी सम्पर्क कर लिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.