Media24Media.com: कैबिनेट मंत्री गुरू रुद्र कुमार की तबीयत बिगड़ी, हैदराबाद के अस्पताल किया गया रेफर , CM ने जाना हालचाल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कैबिनेट मंत्री गुरू रुद्र कुमार की तबीयत बिगड़ी, हैदराबाद के अस्पताल किया गया रेफर , CM ने जाना हालचाल

Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के PHE मंत्री गुरू रूद्र कुमार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए हैदराबाद के एआईजी अस्पताल रेफर किया किया गया है। शनिवार को स्टेट प्लेन से मंत्री हैदराबाद के लिए रवाना हुए हैं। 


मिली जानकरी के अनुसार पिछले 1 सप्ताह से निजी अस्पताल में भर्ती थे।डॉक्टर ने बताया उनके टेस्ट में ब्लड इन्फेक्शन पाए जाने की वजह है लगातार वजन में गिरावट आ रही है. 

वहीं कल विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत रामकृष्ण अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य मंत्री, विधायक और कांग्रेस नेताओं ने फोन करके उनका हाल जाना। ब्लड इन्फेक्शन की शिकायत को लेकर उन्हें रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वही आगे के इलाज के लिए कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार को हैदराबाद रेफर किया जा रहा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्री गुरु रूद कुमार के स्वास्थ्य का हालचाल भी जाना। वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार से टेलीफोन पर चर्चा का उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.