Media24Media.com: लाफिन कला में बनेगा तालाब के बीचों बीच भव्य शिवमन्दिर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लाफिन कला में बनेगा तालाब के बीचों बीच भव्य शिवमन्दिर

Document Thumbnail

ग्रामीणों ने किया अक्षय तृतीया को भूमिपूजन




महासमुंद। शनिवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्राम लाफिन कला में राममंदिर किनारे  स्थित नयातालाब के बीचों बीच भव्य शिवमन्दिर निर्माण का भूमिपूजन किया गया। लाफिन कला निवासी महेन्द्र पटेल ने बताया ग्रामीणों द्वारा मंदिर को आकर्षक व भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।


मंदिर में जनसहयोग से फांऊटेन लाइट, फुहारा लगाया जाएगा।साथ ही तालाब का सौंदर्यीकरण कर पर्यटन केंद्र के रुप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।मंदिर के निर्माण के लिए स्वर्गीय शिवचरण पटेल की स्मृति में श्रीमती श्याम बाई पटेल द्वारा 1,00,001/एक लाख एक रूपए तथा स्वर्गीय मीराबाई चंद्राकर की स्मृति में श्रवण चंद्राकर द्वारा 150000/डेढ़ लाख रूपए समिति को प्रदान किया जा रहा है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी ग्रामीणों द्वारा गांव में भव्य राम जानकी मंदिर का निर्माण किया जा चुका हैं।जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था व आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। 

वहीं भूमिपूजन में सरपंच श्रीमती हेमीन पटेल, नेतन पटेल, श्रवण चंद्राकर, सन्नी चंद्राकर, समाजसेवी राजू सिन्हा,आसुतोष शर्मा, महेन्द्र पटेल, गोवर्धन साहू, संतराम साहू,रामजी साहू, कृष्ण कुमार वैष्णव, हीरा पटेल,बिशाल निषाद,हेमूराम साहू,हरिराम साहू,असवंत साहू, सुखेन्द्र साहू, सीताराम साहू, रामजी साहू,थानूराम साहू,एगेश साहू, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.