Media24Media.com: पसरा मातम ! शादी की रस्मों के बीच घर में फटा सिलेंडर, दूल्हे की मां, चाची, भाभी और दो बहनों की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पसरा मातम ! शादी की रस्मों के बीच घर में फटा सिलेंडर, दूल्हे की मां, चाची, भाभी और दो बहनों की मौत

Document Thumbnail

भोपाल : मध्य प्रदेश के भिंड में दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक शादी की रस्मों के बीच घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। हादसे में इलाज के दौरान दूल्हे की मां, चाची, भाभी और दो बहनों की मौत हो गई है। आपको बता दें, कुछ महीने पहले ही ऐसी घटना राजस्थान के जोधपुर में भी हुई थी, वहां बारात जाने से पहले घर में गैस सिलेंडर फटने से 35 लोगों की मौत हो गई थी।


बता दें, भिंड जिले के गोरमी इलाके के कचनाव कला गांव के रहने वाले रिंकू यादव की 22 फरवरी को बारात जानी थी। 20 फरवरी को शादी की रस्में निभाई जा रहीं थी। परिवार के अलावा रिश्तेदार और गांव के लोग रिंकू के घर पर मौजूद थे। लोगों के लिए खाना बन रहा था। इस दौरान छोटे गैस सिलेंडर का खाना बनाने के लिए उपयोग किया जा रहा है। अचानक से सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। घटना में रिंकू यादव की मां जलदेवी, भाभी नीरू, चाची पिंकी, दो शादीशुदा बहने अनीता और सुनीता सहित 12 लोग गंभीर घायल हो गए थे।

गंभीर हालत होने के कारण 8 लोगों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया था। मगर, रिंकू यादव की मां, भाभी, पिंकी और दोनों बहनों की स्थिति नाजुक होने के चलते उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया था। तभी ने पांचों महिलाओं का एम्स में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान पांचों महिलाओं की मौत हो गई।

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.