Media24Media.com: राहुल गांधी ने की RSS की मुस्लिम ब्रदरहुड से तुलना, बोले - जो सत्ता में आने के लिए लोकतंत्र का इस्तेमाल करता है

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राहुल गांधी ने की RSS की मुस्लिम ब्रदरहुड से तुलना, बोले - जो सत्ता में आने के लिए लोकतंत्र का इस्तेमाल करता है

Document Thumbnail

नई दिल्ली :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी  ने भाजपा को ‘फासीवादी आरएसएस का एक विंग’ बताया, जो सत्ता में आने के लिए लोकतंत्र का इस्तेमाल करता है। वायनाड के सांसद ने सोमवार देर शाम लंदन स्थित थिंक टैंक चैथम हाउस में एक बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, आरएसएस द्वारा भारत के संस्थानों पर पूर्ण कब्जा करने से देश के लोकतांत्रिक ढांचे की प्रकृति बदल गई है।


राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष को नोटबंदी, किसान विधेयक, जीएसटी और चीनी आक्रामकता के संबंध में सवाल करने की अनुमति नहीं है।

अपनी भारत जोड़ो यात्रा के बारे में कांग्रेस नेता ने कहा, यात्रा भारत के लोगों तक पहुंचने का एक तरीका था।

राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी नौ सालों में जिस सत्ता का लुत्फ उठा रही है, उससे अंधी हो गई है। भगवा पार्टी को जनता की राय सुनने-जानने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष के खिलाफ एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा, हमारा समाज लोकतांत्रिक तरीके से बना है। चीनी इसे सबसे बड़र चुनौती के रूप में देखते हैं, हमें दुनिया को ‘समृद्धि के साथ उत्पादकता’ का ²ष्टिकोण पेश करने की आवश्यकता है।

विदेशी धरती पर भारत को बदनाम कर रहे हैं राहुल गांधीः अनुराग ठाकुर


राहुल गांधी ने कहा कि भारत काफी बड़ा है, अगर भारत में लोकतंत्र को कमजोर किया जाता है, तो यह पूरे प्लेनेट पर कमजोर हो जाता है. भारत का लोकतंत्र अमेरिका और यूरोप के आकार का तीन गुना है और अगर यह लोकतंत्र टूट जाता है, तो यह पूरे प्लेनेट पर लोकतंत्र के लिए बड़ा झटका है. वहीं भाजपा ने राहुल गांधी को ब्रिटिश संसद में भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर उनकी टिप्पणी के लिए निशाना साधा. साथ ही कहा कि वह देश के साथ विश्वासघात न करें.

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.