Media24Media.com: Nobel Peace Prize : प्रधानमंत्री मोदी को मिल सकता है शांति का नोबेल पुरस्कार? कमेटी के सदस्य का बयान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Nobel Peace Prize : प्रधानमंत्री मोदी को मिल सकता है शांति का नोबेल पुरस्कार? कमेटी के सदस्य का बयान

Document Thumbnail

Nobel Peace Prize : दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर नोबेल के शांति पुरस्कार से जुड़ी है। नोबेल कमेटी के डिप्टी लीडर असल तोजे ने प्रधानमंत्री मोदी को नोबेल शांति पुरस्कार का सबसे बड़ा दवादेर बताया है।


रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान पुतिन को समझाया था

असल तोजे का कहना है कि भारत के प्रधानमंत्री ने जिस तरह रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध के बारे में समझाया, वो काबिले तारीफ है। बिना कोई धमकी दिए परमाणु युद्ध के परिणामों के बारे में सख्‍त संदेश दिया। आज के दौर में हमें अंतरराष्ट्रीय राजनीति में इस तरह की लीडर की जरूरत है।

तोजे ने अपने बयान यह भी कहा कि पीएम मोदी एक भरोसेमंद नेता हैं जो देशों के बीच युद्ध को रोकने और शांति स्थापित करने की क्षमता रखते हैं।

मोदी की तारीफ, साथ में भारत की तारीफ

तोजे ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा लागू की गई नीतियों के कारण भारत एक समृद्ध और शक्तिशाली देश के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर पीएम मोदी नोबेल शांति पुरस्कार जीतते हैं, तो यह योग्य नेता के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.