Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

हवा की दिशा बदलते ही छत्तीसगढ़ में गर्मी ने दी दस्तक, सबसे गर्म रहा सारंगढ : मौसम विभाग

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार गर्मी बढ़ रही है। राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। अगर सबसे ज्यादा गर्म जिले की बात करे तो रायगढ़ है। वहां का तापमान 37.3 डिग्री बना हुआ है। वही मौसम विभाग अनुसार इस वर्ष हल साल की तुलना में अधिक गर्मी होगी है। अभी कुछ हिस्सों से आ रही ठंडी हवाओं ने गर्मी बढ़ने की रफ्तार को थाम रखा है। लेकिन मार्च के आखिरी में सूरज तकलीफ बढ़ाएगा।


बदलते मौसम को लेकर मौसम विभाग के एक्सपर्ट HP चंद्रा ने कहा, 13 मार्च सोमवार को उत्तर, उत्तर पश्चिम की ओर से हवाएं छत्तीसगढ़ आने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके कारण अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है लेकिन तापमान में बढ़ोतरी का क्रम लगातार बने रहने की संभावना है। रायपुर-36.7 ,दुर्ग-35.8 ,बिलासपुर-36.4 , जगदलपुर-34.7

केंद्रीय मौसम विभाग ने बताया कि एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेस की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 12 से 14 मार्च के दौरान बारिश व आंधी-तूफान का दौर जारी है। इसके अलावा, दक्षिण भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में 15-17 मार्च तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

इस हिसाब से अगले छह दिनों तक विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में 14-16 मार्च के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हवा की दिशा सोमवार को उत्तर उत्तर पश्चिम की ओर हो सकती है।

इसके कारण अगले 24 घंटे प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। किंतु बढ़ोतरी का क्रम लगातार बना रहेगा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सारंगढ का 37.8 दर्ज किया गया। सोमवार को राजधानी का पारा 37 डिग्री तक पहुंच सकता है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.