Media24Media.com: जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

Document Thumbnail

महासमुंद। ग्रामीणों की जन चौपाल लगाकर किसान नेता असवंत तुषार साहू ने समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम अछोली से भोरिंग, अछोली से बेलटुकरी,अमावश अछोली, से अछोला, जोबा से गढ़सिवनी,पीढी, खैरझीटी से कुकराडीह  पहुंच मार्ग बहुत ही ज्यादा खराब है।लोनिवि विभाग के अधिकारियों ,कलेक्टर, विधायक व स्थानीय नेताओं को कई बार शिकायत करने के बाद भी आज तक रोड में कोई सुधार नहीं हुआ है। यहां से स्कूली बच्चो को रोज स्कूल आने जाने में बहुत ज्यादा तकलीफ होती है।


  ग्रामीणों को आने जाने मे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हर बार रखरखाव के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। वहीं इस रोड पर रेत, पत्थर के ओवरलोड डंपर गुजरने से भी सड़क की हालत खराब हो रही है। लेकिन ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई नाम पर भी महज खानापूर्ति की जाती है।  सड़क  खराब होने के कारण दुर्घटना बढ़ रही हैं। सुधार के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.