Media24Media.com: छतीसगढ़ में ASI की संदिग्ध हालत में मिली लाश, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छतीसगढ़ में ASI की संदिग्ध हालत में मिली लाश, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Document Thumbnail

कोरबा : छतीसगढ़ के कोरबा में एक ASI की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। कोरबा जिले के बांगो थाने में पदस्थ ASI की लाश थाने से महज कुछ दूरी पर पुलिस कॉलोनी के कमरे में मिली है। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। ASI की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। यह पूरा मामला कोरबा जिला के वनांचल क्षेत्र बांगो का है।


जानकारी के अनुसार आज सुबह कोरबा जिले के बांगो थाने में पदस्थ ASI नरेंद्र सिंह परिहार की लाश संदिग्ध हालत में पुलिस कॉलोनी के कमरे में मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन ने इस घटना की सूचना तत्काल अपने बड़े अफसरों को दी। खबर मिलते ही एसपी वर्मा सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बैरक को सील कर दिया गया है। मुख्य मार्ग पर पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है।

बताया जा रहा है बैरक के अंदर कमरे में एएसआई सो रहे थे। हत्या करने वाले लोगों ने बैरक के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की टीम मृतक एएसआई से अंतिम समय में मिलने जुलने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है। मौके पर एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा, एसडीओपी ईश्वर त्रिवेदी सहित दूसरे पुलिस अधिकारी पहुंचे हुए हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.