Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने 5 बच्चों को कुचला, दो की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने 5 बच्चों को कुचला, दो की मौत

Document Thumbnail

सारंगढ़. सारंगढ़-सरायपाली मार्ग बटाउपाली में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार डंफर ने 5 बच्चों को कुचल दिया है. हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई है. वहीं 3 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।


बता दें कि, तालाब नहाने जा रहे बच्चों को डंफर ने रौंदा है. ये भीषण हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चे सड़क पार कर रहे थे. वहीं बच्चों की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है. शासन प्रशासन मौके पर मौजूद है. सारंगढ़ SDOP स्नेहिल साहू ने मामले की जानकारी दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक सारंगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बटाऊपाली (ब) में सिदार मोहल्ले की छह बच्चियां किसी पुजाई कार्यक्रम मे आईं थीं, जो आज सुबह करीब 7:30 बजे नहाने के लिए दानसरा से सालर के बीच बटाऊंपाली (ब) में नेशनल हाईवे रोड के किनारे पैदल तालाब जा रही थीं ठीक उसी समय तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित हो गई और उसने सभी को चपेट में ले लिया।

दुर्घटना को अंजाम देने के पश्चात डंपर चालक फरार हो गया। हृदय विदारक दुर्घटना देख प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बच्चियों को आनन-फानन में सारंगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.