Media24Media.com: छत्तीसगढ़ पहुंची ईडी की टीम, IPS, उद्योगपति समेत कई नेताओं के ठिकानों पर मारी रेड

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ पहुंची ईडी की टीम, IPS, उद्योगपति समेत कई नेताओं के ठिकानों पर मारी रेड

Document Thumbnail
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुबह ED ने एक बड़े उद्योग समूह के मालिक कमल सारडा समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर हसौद के पास बहनाकाड़ी गांव के जमीन दलाल सुरेश बांदे और VIP करिश्मा अपार्टमेंट में एक सीए प्रतीक जैन के यहां भी ED ने दबिश दी है। गोरे परिसर स्थित कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के दफ्तर में भी जांच जारी है।



भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ में भी छापे की खबर है। हालांकि एजेंसियों ने अभी किसी बात दी पुष्टि नहीं की है। लेकिन आज सुबह से ही विधायक समेत बाकी और लोगों के निवास के बाहर CRPF की फोर्स को जांच करने आए अधिकारियों को सुरक्षा देते देखा गया। जिनमें महिला और पुरूष दोनों ही अधिकारी शामिल हैं।

सुबह से ही टीम कार्रवाई के लिए पहुंची हुई है और जितने भी ठिकानों पर दबिश दी गई है वहां दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। मामले को कोल कारोबार में हुई मनी लॉन्ड्रिंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ में ED की गतिविधियां बढ़ी है। इससे पहले ED ने कई कांग्रेस नेताओं और उससे पहले अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी।


बता दें कि ईडी ने पिछले छः महीने में पहली बार किसी उद्योगपति को जांच के दायरे में लिया है। कुछ और प्रमुख लोगों के घरों रायपुर के बाहर छापे की खबर है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.