Media24Media.com: नहीं सहन कर पाई डाॅगी की मौत का सदमा, छात्रा ने की खुदकुशी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नहीं सहन कर पाई डाॅगी की मौत का सदमा, छात्रा ने की खुदकुशी

Document Thumbnail

कोरबा :  अपने पालतू डाॅगी की मौत का सदमा एक छात्रा को ऐसा लगा कि उसने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी.


ये मामला सीविल लाइन थाना क्षेत्र का है. जहां सिंचाई काॅलोनी रामपुर में रहने वाली युवती ऋचा सोंधिया ने अपनी ईहलीला समाप्त कर ली. ऋचा अपने पालतू डाॅगी को बड़े लाड़ प्यार रखती थी, लेकिन सेहत खराब होने के करण पिछले कई दिन पहले उसकी मौत हो गई. इसके बाद से ही वह डिप्रेशन में चली गई थी. ऐसे में उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.

बताया जा रहा है कि रायपुर में रहकर डीसीए की पढ़ई कर रही ऋचा सोंधिया ने अपने साथी अनिकेत मिश्रा के साथ मिलकर 40 हजार में महंगे नस्ल की डाॅगी खरीदी थी. ऋचा बड़े लाड़ प्यार से अपने प्यारे डाॅगी को रखती थी. हमेशा उसके साथ रहती थी. पिछले दिनों डाॅगी की तबियत बिगड़ी और कुछ दिनों के बाद उसकी मौत हो गई. अपने प्यारे डाॅगी की मौत से ऋचा पूरी तरह से टूट गई थी. हमेशा रोती रहती थी, जिसके बाद डिप्रेशन में आकर उसने मौत को गले लगा लिया. बेटी की मौत से आहत मां का रो रेाकर बुरा हाल है.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.