Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बस्तर के शांत फिजा में घोला जा रहा दहशत का जहर- राकेश

 कांग्रेस शासन के संरक्षण में नक्सल हिंसा में हो रही वृद्धि

महासमुंद। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राकेश चंद्राकर ने कहा कि लुभावने जन घोषणा पत्र के बदौलत सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार ने जनता को छलने का काम किया है। बीजेपी के शासन काल में जिस छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा था, कांग्रेस ने उसे अपराध और नशे का गढ़ बना दिया है। उन्होंने कहा कि बस्तर वासियों को बीजेपी ने स्कूलों, कॉलेजों सड़कों, मेडिकल सुविधाओं की सौगत दी। कांग्रेस ने केवल जनता को ठगा है। बस्तर के आदिवासी क्षेत्रों में बीजेपी की बढ़ती जनाधार से कांग्रेस बौखला गई है। कांग्रेस शासन में लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या कर बस्तर की धरती को लाल करने कार्य किया जा रहा है।

श्री चंद्राकर ने दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी, भाजपा नेता बुधराम करटाम, नीलकंठ कक्केम और अब भाजपा उपाध्यक्ष सागर साहू की नक्सलियों द्वारा की गई हत्या को कांग्रेसी कुशासन का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी बाहुल बस्तर क्षेत्र में आदिवासियों की संस्कृति व अधिकार की लड़ाई में भाजपा के सिपाही जी-जान से जुटे हैं, साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं व केंद्र सरकार की जनहितैषी कार्यों से बस्तर क्षेत्र में भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।

श्री चंद्राकर ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में भाजपा शासन में जो विकास कार्य किया गया, उसे वहां के आदिवासी भूले नहीं है। उसके विपरित कांग्रेस शासन में आदिवासियों का धर्मांतरण, मिशनरियों द्वारा आदिवासियों से मारपीट कर धमकाया जा रहा है। जिसे कांग्रेस शासन संरक्षण दे रही है। वहीं, आवाज उठाने वाले आदिवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं का टारगेट कीलिंग कर नक्सलियों द्वारा  बस्तर के शांत फिजा में दहशत गर्दी का जहर कांग्रेस के संरक्षण में घोला जा रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.