Media24Media.com: BJP का अमरीकी निवेशक जॉर्ज सोरोस पर हमला, भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को ‘निशाना’ बनाने का लगाया आरोप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BJP का अमरीकी निवेशक जॉर्ज सोरोस पर हमला, भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को ‘निशाना’ बनाने का लगाया आरोप

Document Thumbnail

Smriti Irani On George Soros :  भारतीय जनता पार्टी ने आज नरेंद्र मोदी पर की गई अमरीकी निवेशक जॉर्ज सोरोस की टिप्‍पणी की निंदा की है। पार्टी ने कहा कि ऐसी शक्तियां भारत में अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए सरकार को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही हैं। नई दिल्‍ली में मीडिया को जानकारी देते हुए पार्टी की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सोरोस ने भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने संबंधी अपनी बदनीयती दिखाई है। 


उन्‍होंने कहा कि सोरोस ने बैंक ऑफ इंग्‍लैंड को तोड़ा और उसके देश ने उसे आर्थिक युद्ध अपराधी नामित किया है। अब सोरोस भारतीय लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाना चाहता है। श्रीमती ईरानी ने कहा कि सोरोस एक ऐसी सरकार चाहता है जो उसकी कुटिल योजनाओं को सफल बनाने में सहायक हो। श्रीमती ईरानी ने कहा कि उनके बयान से स्पष्ट है कि उसने श्री मोदी जैसे नेताओं को विशेष रूप से निशाना बनाते हुए एक अरब डॉलर की धनराशि देने की घोषणा है। श्रीमती ईरानी ने प्रत्‍येक भारतीय नागरिक और संगठन, सामाजिक संस्थान तथा राजनीतिक पार्टियों से सोरोस के इरादे की निंदा करने का आह्वान किया है।

श्रीमती ईरानी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र मजबूत है और यह आगे भी रहेगा। अगर कोई शक्ति अपनी साजिशों से इसे कमजोर करने की कोशिश करेगी तो उसे श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की ताकत का सामना करना होगा।




Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.