Media24Media.com: प्रधानमंत्री मोदी ने जाफना सांस्कृतिक केंद्र को बताया भारत-श्रीलंका के बीच महत्वपूर्ण पहल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रधानमंत्री मोदी ने जाफना सांस्कृतिक केंद्र को बताया भारत-श्रीलंका के बीच महत्वपूर्ण पहल

Document Thumbnail

नई दिल्ली। श्रीलंका के तमिल बहुल जाफना में भारत सरकार के सहयोग से बनकर तैयार हुए जाफना सांस्कृतिक केंद्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-श्रीलंका के बीच एक महत्वपूर्ण पहल बताया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि यह सांस्कृतिक केंद्र देानों देशों के बीच घनिष्ठ संबंध को दर्शाता है।


बता दें, शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने सांस्कृति केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान भारत के सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान यह सांस्कृतिक केंद्र जाफना के लोगों को समर्पित किया गया।

पीएम ने जाफना यात्रा की साझा की तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में जाफना सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास किया था। शनिवार को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर जाफना यात्रा की तस्वीरें भी साझा कीं। पीएम मोदी ने कहा, मैं 2015 में जाफना की अपनी विशेष यात्रा को कभी नहीं भूलूंगा, जहां मुझे जाफना सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखने का अवसर मिला था। इस दौरान केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री एल मुरुगन ने जाफना सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन करते हुए जाफना विश्वविद्यालय के आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के 100 छात्रों के लिए एक विशेष घोषणा की।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.