Media24Media.com: भारत तुर्की के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है: प्रधानमंत्री मोदी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भारत तुर्की के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है: प्रधानमंत्री मोदी

Document Thumbnail

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय दल भूकंप प्रभावित तुर्किये में राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए ‘ऑपरेशन दोस्त' के तहत दिन-रात काम कर रहे हैं। मोदी ने ट्वीट किया, “अधिकतम लोगों की जिंदगी और संपत्ति बचाने के लिए वे अपना सर्वश्रेष्ठ देते रहेंगे। संकट की इस घड़ी में भारत तुर्किये के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है।



मोदी ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची के उस ट्वीट को संलग्न किया जिसमें भारतीय दलों द्वारा की जा रही मदद के दृश्य दिखाए गए थे। बागची ने कहा, “भारतीय सेना के चिकित्सा विशेषज्ञों का दल चौबीसों घंटे घायलों को राहत पहुंचाने के काम में जुटा है।” अधिकारियों ने कहा कि तुर्की के इस्केंदरन में भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल में अब तक 106 से अधिक लोगों का इलाज किया जा चुका है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.