Media24Media.com: सड़क हादसे में CM बघेल ने जताया दुःख, मृतक के परिजनों को 4 लाख , PM मोदी कर चुके है 2-2 लाख का ऐलान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सड़क हादसे में CM बघेल ने जताया दुःख, मृतक के परिजनों को 4 लाख , PM मोदी कर चुके है 2-2 लाख का ऐलान

Document Thumbnail

रायपुर। बलौदाबाजार हादसे के मृतकों को 4 लाख देने की घोषणा छग सरकार द्वारा की गई है. जिसकी जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी और कहा कि बलौदाबाजार – भाटापारा मार्ग में सड़क हादसे में दिवंगतजनों के परिवार को चार लाख रुपये एवं घायलों को एक लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा करता हूँ। इस दुःख की घड़ी में हम सब साथ हैं।


इस घटना में पीएम मोदी ने भी शोक जताया है। उन्होंने मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार देने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है की ‘छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हुए हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायल जल्द स्वस्थ हों: पीएम@नरेंद्र मोदी’

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हुए हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये दिए जाएंगे. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। इस घटना में पीएम मोदी ने भी शोक जताया है। उन्होंने मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार देने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है की ‘छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हुए हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायल जल्द स्वस्थ हों: पीएम@नरेंद्र मोदी’


‘बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हुए हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये दिए जाएंगे. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। @नरेंद्र मोदी’



बता दे, कि यह भीषण सड़क हादसा बलौदाबाजार- भाटापारा मार्ग पर खमरिया इलाके का है। मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार के खिलोरा से साहू परिवार के सदस्य पिकअप में सवार होकर अर्जुनी गए थे। देर रात वे वापस लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे बलौदाबाजार- भाटापारा मार्ग पर खमरिया में डीपीडब्‍ल्‍यूएस स्कूल के पास पिकअप और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। और मौके पर ही 11 लोगों की जान चली गई गई। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे को लेकर शोक जताया है और मदद राशी देने का फैसला किया है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.