Media24Media.com: छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार राजस्थान के कोटा में बनाएगी छात्रावास

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार राजस्थान के कोटा में बनाएगी छात्रावास

Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ से कोटा जाकर पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं में शासकीय हॉस्टल का लाभ मिल सकता है। रायपुर में जारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बीच सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बीच इस विषय चर्चा हुई है।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर उन्हें अवगत कराया है कि छत्तीसगढ़ सरकार राजस्थान के कोटा में कोचिंग करने वाले राज्य के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए छात्रावास बनाना चाहती है। बघेल ने छात्रावास हेतु निःशुल्क भू-खण्ड आबंटित करने का आग्रह गहलोत से किया है।

सीएम बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत से कोटा में किसी ऐसे स्थान पर छत्तीसगढ़ शासन को निःशुल्क लगभग 01 एकड का भूखण्ड आबंटित करने का आग्रह किया है, जहां से कोचिंग संस्थाओं की दूरी अधिक न हो।



Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.