Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Murder Case: न्यूज़ एंकर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

Murder Case: जांजगीर पुलिस ने यूट्यूब चैनल की एंकर इशिका शर्मा के हत्या के मामले का खुलासा कर दिया हैं। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले दो हत्यारो को हिरासत में लिया हैं। पुलिस ने जिला मुख्यालय में प्रेवश कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी मीडिया को दी हैं। पुलिस इसके साथ ही क़त्ल की वजह और पूरी साजिश का भी खुलासा कर रही है। 


आज सुबह दोनों आरोपित युवकों को लेकर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मौके का मुआयना किया। पुलिस ने आरोपियों से घटना की पूरी जानकारी ली। घटनास्थल के बाद दोनों युवकों को लेकर पुलिस, रेलवे फाटक नैला भी पहुंची और वहां भी साक्ष्य जुटाए गए। दो युवक हिरासत में लिए गए है, जो घटना के वक्त घर में मौजूद था और वारदात के बाद तीन मोबाइल, स्कूटी, अंगूठी लेकर फरार हो गया था।


जांजगीर SP विजय अग्रवाल ने बताया कि शव का विधिवत पंचनामा कार्यवाही किया गया, मृतिका युवती के शव का पी0एम0 कराया गया, डॉक्टर के द्वारा शार्ट पी0एम0 रिपोर्ट में मृतिका की मौत की प्रकृति हत्यात्मक प्रतीत होना लेखबद्ध किया गया। संपूर्ण मर्ग जांच में प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध का घटित होना पाये जाने और मृतका के जेवर गायब होने के चलते थाना जांजगीर में धारा 302, 397 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

इस मामले में संदेही रोहन पाण्डु पर पुलिस को प्रारम्भ से ही शक था, जो गोपाल शर्मा का कर्मचारी था और उसके घर पर ही रहता था। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने संदेही रोहन पाण्डु तथा राजेन्द्र सूर्या को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान संदेहियों द्वारा अलग-अलग कहानी बताकर लगातार पुलिस को गुमराह किया जाता रहा। मनावैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी रोहन पाण्डु तथा राजेन्द्र सूर्या ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

इशिका से विवाह करना चाहता था रोहन

आरोपी रोहन पाण्डु इशिका को पिछले 06 वर्षो से जानता था और उससे विवाह करना चाहता था। इशिका के द्वारा अन्य व्यक्ति से मोबाईल पर देर रात तक बातचीत करने की वजह से रोहन पाण्डु मृतिका को मना करता था। मृतिका युवती के मोबाईल पर घटना दिनांक से तीन चार पूर्व आरोपी रोहन पाण्डु किसी व्यक्ति का चैट भी देखा था, जिस वजह से दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। आरोपी रोहन पाण्डु के द्वारा अपने मित्र राजेन्द्र के साथ मिलकर युवती को सबक सिखाने की योजना बनाई गई। योजना के तहत दिनांक घटना को आरोपी रोहन व राजेन्द्र जांजगीर आये, जहां आरोपी रोहन पाण्डु इशिका के घर जाकर एक होटल से खाना लाकर घर मेंं खाना खाये।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.