Media24Media.com: कांग्रेस सरकार ने आर्थिक विकास नहीं करके राज्य को कर्ज के बोझ से दबा दिया - साव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कांग्रेस सरकार ने आर्थिक विकास नहीं करके राज्य को कर्ज के बोझ से दबा दिया - साव

Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा है कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने आर्थिक विकास नहीं करके राज्य को कर्ज के बोझ से दबा दिया है। यहां औद्योगिक विकास की प्राथमिक सुविधाएं भी लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। साथ ही निवेशक छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए तैयार नहीं है।

राज्य सरकार ने एक लाख लोगों को नये निवेश से रोजगार दिलाने का दावा किया था। जबकि, सिर्फ तीन हजार लोगों को ही रोजगार मिल पाया है। वहीं, सरकार ने बयानवे हजार करोड़ रूपये के निवेश का दावा किया था, लेकिन सिर्फ चार हजार करोड़ रूपये का निवेश ही अब तक किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है और लगातार अपराध बढ़ रहे हैं।

वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा है कि सोसाइटी से धान उठाव में लापरवाही बरती जा रही है। इससे खरीदी केन्द्रों में धान जाम हो गया है और किसानों को टोकन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की ओर से कहा गया है कि अब तक सतहत्तर फीसदी धान का उठाव कर लिया गया है, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.