Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में होलसेल कॉरिडोर के लिए एक हजार एकड़ भूमि देने का ऐलान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में होलसेल कॉरिडोर के लिए एक हजार एकड़ भूमि देने का ऐलान

Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की मांग पर पर राज्य में होलसेल कॉरिडोर के लिए एक हजार एकड़ भूमि देने की मंजूरी दे दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि आगामी चार महीनों के दौरान कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं, बघेल ने पोहा, मुरमुरा का मंडी शुल्क माफ करने की अधिसूचना भी एक हफ्ते के भीतर जारी करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तिरसठवें वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। इस मौके पर बघेल ने आवासीय प्रयोजन के लिए सुरक्षित भूमि में संचालित व्यवसायिक गतिविधियों का नियमितीकरण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी बाजारों में प्रकाश, स्वच्छता, सीसीटीवी जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने दूसरे राज्यों में बनाई गई वस्तुओं की खरीदी प्रदेश में पंजीकृत जीएसटी व्यापारियों से ही करने की घोषणा की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत अधिक पौष्टिक तत्व होने की वजह से प्रदेश में मिलेट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.