Media24Media.com: भारत 2022 में दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भारत 2022 में दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Document Thumbnail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत दो हजार बाईस में दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को गर्व है कि इस वर्ष देश ने हर क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि हर क्षेत्र मे मिली अपार सफलताओं ने देश को विश्व में विशेष स्थान दिलाया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष दो हजार तेईस में जी-ट्वेंटी का उत्साह हमें नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा। इस साल भारत को जी-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी मिली है। मैंने पिछली बार इस पर विस्तार से चर्चा भी की थी। साल 2023 में हमें जी-20 के उत्साह को नई ऊँचाई पर लेकर जाना है, इस आयोजन को एक जन-आंदोलन बनाना है।

कोविड-नाइंटीन के बढ़ते मामलों के प्रति अगाह

प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा कि वे मन की बात की सौवीं कड़ी में शामिल किए जाने वाले विषयों के बारे में अपने सुझाव भेजें। प्रधानमंत्री ने विश्व के कई देशों में कोविड-नाइंटीन के बढ़ते मामलों के प्रति अगाह किया। इस समय बहुत से लोग छुट्टियों के मूड में भी हैं। आप पर्वों को, इन अवसरों का खूब आनंद लीजिये, लेकिन, थोड़ा सतर्क भी रहिए। आप भी देख रहे हैं कि दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है, इसलिए हमें, मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है। हम सावधान रहेंगे, तो सुरक्षित भी रहेंगे और हमारे उल्लास में कोई रूकावट भी नहीं पड़ेगी।

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ में भी लोगों ने सुना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बिलासपुर जिले के बिरकोना में और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जांजगीर-चांपा जिले में कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.