Media24Media.com: वरिष्ठ IAS अधिकारी गौरव द्विवेदी ने प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभाला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

वरिष्ठ IAS अधिकारी गौरव द्विवेदी ने प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभाला

Document Thumbnail

नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी गौरव द्विवेदी ने प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभाल लिया है। द्विवेदी उन्नीस सौ पंचानवे बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पांच वर्ष के लिए नियुक्त किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद द्विवेदी ने कहा कि प्रसार भारती की दो इकाइयां, आकाशवाणी और दूरदर्शन को अब भी सबसे विश्वसनीय माना जाता है। द्विवेदी ने कहा कि इन इकाइयों को और मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे।



प्रसार भारती के जो दो कंम्पोनेंट्स हैं दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो। हम उस आखिरी जनरेशन के लोग हैं जो केवल दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के साथ बड़े हुए हैं। उसके बाद ढ़ाई दशक में काफी तेजी से निजी चैनल्स चाहे वो रेडियो पर हों चाहे टीवी पर हों उनका मार्किट शेयर बढ़ा है। बावजूद इसके आज भी प्रसार भारती की जो आउटरिच है उसको आमतौर पर माना जाता है कि वो सबसे ज्यादा विश्वसनीय न्यूज ब्रैंड्स है। इस अवसर पर आकाशवाणी की महानिदेशक डॉक्टर वसुधा गुप्ता और दूरदर्शन के महानिदेशक मयंक अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.