Media24Media.com: एसडीआरएफ की टीम ने रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में किया मॉकड्रिल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

एसडीआरएफ की टीम ने रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में किया मॉकड्रिल

Document Thumbnail

रायपुर। किसी भी प्राकृतिक और अप्राकृतिक आपदा के समय तत्काल राहत तथा बचाव कार्य को त्वरित और प्रभावी रूप से संपादित करने वाली एसडीआरएफ की टीम ने आज राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में मॉकड्रिल किया। इसके तहत आज टीम ने दुर्ग जिले में पुलगांव चौक के पास शिवनाथ नदी पर मॉकड्रिल कर रेस्क्यू किए जाने का सफल प्रदर्शन किया। मॉकड्रिल के दौरान एसडीआरएफ की टीम ने नदी में डूब रहे एक व्यक्ति को बचाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन कर लोगों को इस संबंध में प्रशिक्षित किया।



मॉकड्रिल की प्रक्रिया को संपादित करने वाले जिला सेनानी नगर सेना और आपात सेवा नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मॉकड्रिल की इस प्रक्रिया में लोगों को घरेलू और अनुपयोगी सामग्रियों का उपयोग कर किस प्रकार संकट में फंसे व्यक्ति को बचाया जाता है, इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने खाली डिब्बों, बोतल, गुंडी, रस्सी और अन्य अनुपयोगी सामानों का उपयोग कर रेस्क्यू ऑपरेशन का डेमो दिया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.