Media24Media.com: तहसील स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

तहसील स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Document Thumbnail

रायपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज छत्तीसगढ़ में भी तहसील स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में एक लाख आठ हजार से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण पक्षकारों की आपसी सुलह-समझौता से किया गया। इस बार लोक अदालत में प्रकरणों के पक्षकारों की भौतिक और वर्चुअल दोनों माध्यमों से उनकी उपस्थिति में निराकृत किए जाने के अतिरिक्त स्पेशल सिंटिंग के माध्यम से भी पेटी ऑफेंस निराकृत किए गए।



जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष और जिला न्यायाधीश संतोष शर्मा ने रायपुर जिले में लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें न्यायाधीश, अधिवक्ता, कर्मचारी, पक्षकार तथा अन्य लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान श्रम विभाग के माध्यम से असंगठित कर्मकार अंतर्गत पंजीयन कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। इसमें पांच सौ दस असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों का पंजीयन किया गया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.