Media24Media.com: कांग्रेस अपने काम के दम पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव - भूपेश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कांग्रेस अपने काम के दम पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव - भूपेश

Document Thumbnail

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की नीति स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने काम के दम पर चुनाव लड़ेगी और इस बार पार्टी का लक्ष्य इकहत्तर सीटों पर जीत हासिल करने का रहेगा। राजनांदगांव में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री बघेल ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि वर्ष दो हजार अट्ठारह में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अड़सठ सीटों पर जीत दर्ज की थी।



यह छत्तीसगढ़ के चुनावी इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। उपचुनावों में जीत के बाद यह संख्या इकहत्तर हो गई और यही आंकड़ा अगले चुनाव का लक्ष्य होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय-ईडी और आयकर विभाग के माध्यम से अधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने झीरम घाटी कांड को राजनीतिक षडयंत्र बताते हुए कहा कि जब एनआईए ने अपनी जांच पूरी कर ली है, तो आगे राज्य सरकार को जांच करने दी जाए।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.