Media24Media.com: स्वच्छता महा-अभियान : आसपास के परिवेश को भी साफ-सुथरा रखें

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

स्वच्छता महा-अभियान : आसपास के परिवेश को भी साफ-सुथरा रखें

Document Thumbnail

रायपुर। केन्द्रीय खेल और युवा कल्याण मंत्रालय तथा नेहरू युवा केंद्र द्वारा एक अक्टूबर से चलाया जा रहा स्वच्छता महा-अभियान आज संपन्न हो गया। इस अवसर पर राजधानी के गोलबाजार में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर के सांसद सुनील सोनी ने कहा कि स्वच्छता हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। हमें अपने घर के साथ-साथ आसपास के परिवेश को भी साफ-सुथरा रखना चाहिए।



समापन अवसर पर रायपुर स्थित नेहरू युवा केंद्र के उप निदेशक हेमेन्द्र सिंह ने सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किए जाने की अपील की। इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के जिला अधिकारी अर्पित तिवारी ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रचलन को रोकने के लिए यह विशेष जन अभियान एक अक्टूबर से चलाया जा रहा था। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने विभिन्न जगहों पर सफाई की और छह सौ किलो से अधिक प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया। इस कार्यक्रम में यूनिसेफ ने भी अपनी भागीदारी निभाई।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.