Media24Media.com: भानुप्रतापपुर उपचुनाव : उम्मीदवार घोषित करने भाजपा पांच नामों का पैनल भेजेगी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : उम्मीदवार घोषित करने भाजपा पांच नामों का पैनल भेजेगी

Document Thumbnail

जगदलपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा पांच नामों का पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया है। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि प्रत्याशी चयन के लिए रामविचार नेताम, शिवरतन शर्मा, संतोष पांडेय और रंजना साहू की चार सदस्यीय टीम बनाई गई थी। इस दौरान सत्रह पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम सामने आए थे। उन्होंने बताया कि सभी सत्रह नामों पर विचार करने के बाद पांच नामों का पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया है।



इस बीच, भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने का सिलसिला शुरू हो चुका है। उम्मीदवार सत्रह नवंबर तक नामांकन भर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच अट्ठारह नवंबर को होगी। वहीं, नाम वापसी की अंतिम तिथि इक्कीस नवंबर निर्धारित की गई है। इस उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा आठ दिसंबर को होगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.