Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आधुनिक भारत के निर्माता, लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। कृतज्ञ राष्ट्र आज आधुनिक भारत के निर्माता, लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी एक सौ सैंतालीसवीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सुबह नई दिल्ली में पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के केवड़िया में स्टेचू ऑफ यूनिटी पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की अध्यक्षता की।



राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर, बिलासपुर, कोंडागांव सहित विभिन्न जिला मुख्यालयों में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। रायपुर के कलेक्टोरेट चौक से मरीन ड्राईव तेलीबांधा तक एकता दौड़ आयोजित की गई। इस दौड़ में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं, एनसीसी केडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवक, राजीव मितान क्लब के सदस्य, पुलिस जवान और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। समापन स्थल पर सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता तथा सुरक्षा को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई।

भिलाई के कल्याण महाविद्यालय में एकता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। इस मौके पर कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।  वहीं, राजभवन सचिवालय में राज्यपाल के उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। साथ ही सतर्कता जागरूकता सप्ताह के पहले दिन भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत’’ पर सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा भी ली गई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.